फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of drowned teenager found in river, chaos among family members

Jalaun News: नदी में डूबे किशोर का शव मिला, परिजनों में कोहराम

Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned teenager found in river, chaos among family members
कालपी। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव दूसरे दिन नदी से बरामद हो गया। शव के बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सुरेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र प्रेम, विशाल व महमूदपुरा निवासी विवेक चौधरी के साथ रविवार को यमुना नदी स्थित बिहारी घाट पर नहाने गया था। तभी नहाते समय प्रेम गहरे पानी में डूब गया था। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोंरो की मदद से उसको खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था। सोमवार की शाम उसका शव बिहारी घाट के आगे पुराने पुल के पास बरामद हो गया। परिजनों ने बताया कि प्रेम के पिता सुरेश नगर पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। प्रेम दो भाइयों में बड़ा है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल कामता प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed