फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a young man found lying on the railway line

Jalaun Accident: घर जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the railway line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन जिले में खेत से घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर निवासी अर्जुन उर्फ कुमकुम अहिरवार (32) शुक्रवार की शाम खेत से काम निपटाकर घर लौट रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। घटना से पत्नी राखी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की घर में कमाने वाला था, उसके घर की माली हालत ठीक है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बीमा अभिकर्ता घायल
कालपी के मोहल्ला अदलसराय निवासी प्रभाकर पुरवार बीमा अभिकर्ता हैं। सुबह 8:30 बजे अपनी बाइक से प्रभाकर काम के लिए मोहल्ला राम चबूतरा जा रहे थे। उसी दौरान अमलतास तिराहे पर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क के बीचों-बीच गिर गए। कार चारस उनके पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया। डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया प्रभाकर का रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव
जालौन। संदिग्ध हालात में युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। कोतवाली क्षेत्र के अमखेड़ा गांव निवासी राजकुमार (40) का शव शुक्रवार को गांव के पास ही पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजकुमार की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर भरण-पोषण करता था। कुछ दिनों पहले अपना घर भी बेच दिया था। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed