फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a young man found in a ditch

Jalaun News: खंदक में मिला युवक का शव

Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a ditch
खंदक में मिला युवक का शव
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। रिश्तेदारी से लौटते समय लापता हुए युवक का शव बुधवार को खंदक में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फिलहाल हादसे में मौत बताई जा रही है।
हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के इछौरा गांव निवासी जितेंद्र राजपूत (45) सोमवार को डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव रिश्तेदारी में आए थे। शाम को वहां से बाइक से घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार को जितेंद्र का शव डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांव स्थित बेड़िया बाबा स्थान पर खंदक में पड़ा मिला। वहीं बाइक भी पड़ी थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। फिलहाल हादसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed