फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a young man found hanging from the tomb

Jalaun News: मजार के सरिये से फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 02 Jun 2023 04:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the tomb
फोटो - 01 मृतक इमरान उर्फ अन्नू की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो - 02 घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन।
मजार के सरिये से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, सुसाइड नोट मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद। युवक का शव संदिग्ध हालात में मजार पर लगे सरिये से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने शव लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के मिहोना गांव निवासी इमरान उर्फ अन्नू (35) का शव शुक्रवार को गांव में तालाब किनारे बनी मजार के सरिये से साफी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि इमरान बिजली फिटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह इकलौता था। पिता अनवर खान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव सरिये से लटका दिया है।
विज्ञापन

युवक की मौत से पत्नी परवीना और चार बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ रविंद्र गौतम का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
घर में मिला पत्र
इमरान ने मरने से पहले घर में एक पत्र छोड़ा था। इसमें लिखा है कि गांव के ही एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। यह भी लिखा है कि धमकी देने वाले युवक का कहना है कि अगर कोई बीच में आया तो उसको भी मार देगा। पुलिस पत्र लेकर जांच पड़ताल कर रही ेहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed