{"_id":"62e96e110791227599705591","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-half-naked-in-the-field-orai-news-knp710889633","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में अर्द्धनग्न मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में अर्द्धनग्न मिला युवक का शव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : ORAI
पहाड़गांव/ कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव कुदइया में एक युवक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में खेत में मिला है। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अवैध संबंधों की भी बात आ रही है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदइया निवासी 40 वर्षीय जगत सिंह उर्फ बबलू पिछले चार साल से मध्य प्रदेश के मुरैना में किसी कंपनी में काम करता था। पत्नी गांव में रहती थी, उसके दो बेटा आकाश और पीयूष भी हैं। दोनों मां के साथ गांव में ही रहते हैं। जगत सिंह के संबंध गांव की दूसरी महिला से बताये जा रहे हैं। वह महिला जगत के साथ मुरैना में रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी और उस महिला में विवाद हो गया था। इस कारण महिला मुरैना से गांव आ गई थी। महिला के गांव आने पर जगतसिंह भी सोमवार को गांव आ गया। गांव आने पर वह महिला के घर गया। देर शाम वहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। उस महिला के पति ने विवाद की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पीआरबी और थाना पुलिस ने जगत सिंह और उस महिला के बीच का विवाद बातचीत कर सुलझा दिया था।
मंगलवार की सुबह जगत सिंह का बेटा चाचा मोहर सिंह के खेत में शौच के लिए गया। तब उसने खेत में पिता का अर्धनग्न हालत में शव देखा तो वह चीख पड़ा और भागकर घर पहुंचा। उसने परिजनों को जानकारी दी तो सब मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी व थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ यादव मौके पर पहुंचे। शव के पास से सल्फास की गोली का रैपर, सल्फास गोली के अलावा दो अन्य टेबलेट, पेंट, शर्ट और जेब में रखे कुछ रुपये बरामद हुए हैं। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है पर अवैध संबंधों में हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मामले के साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्थिति स्पष्ट
सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।