फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body found in Kanshiram Colony

Jalaun News: कांशीराम कॉलोनी में शव मिला

Thu, 11 Dec 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Kanshiram Colony
उरई। कांशीराम कॉलोनी में बुधवार की सुबह अधेड़ का शव घर के कमरे में मिला। वह शराब का लती बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक आवास से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर गृहस्वामी जमीन पर मृत पड़ा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मृतक की पहचान नेपाली वर्मा (52) के रूप में हुई, जो अकेले रहता था और शराब पीने का लती था। पड़ोसियों के अनुसार वह दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था।

कमरे की तलाशी में उसके पास से शराब की कई बोतलें भी बरामद हुईं। चौकी पुलिस का अनुमान है कि अधिक मात्रा में शराब सेवन के कारण उसकी मौत हुई होगी। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed