{"_id":"648cb43a8ccb280d560e85b4","slug":"dcm-collided-with-car-teenager-died-orai-news-c-12-1-289420-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार से डीसीएम टकराई, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार से डीसीएम टकराई, किशोरी की मौत
Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
उरई। बहन की चौथी की विदाई कराकर लौट रही कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में किशोरी की मौत हो गई। उसकी छोटी बहन घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डकोर कोतवाली व कस्बा निवासी केशराम की बेटी खुशबू की 10 दिन पहले कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव में शादी हुई थी। परिजन बृहस्पतिवार को कार से खुशबू की चौथी की विदा कराकर कार से लौट रहे थे। जब उनकी कार शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित विजय विक्रम शादी घर के पास पहुंची तभी डीसीएम चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरारखेरा निवासी अमर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री सृष्टि व उसकी छोटी बहन माधवी (13) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सृष्टि दो बहनों व एक भाई में बड़ी थी। उसने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।