फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Daughter and brother's death Alka is sad

बेटी और भाइयों की मौत से बदहवास है अलका

Sat, 15 Jun 2019 12:30 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Daughter and brother's death Alka is sad
भाइयों और बेटी की मौत पर रोती अलका।  - फोटो : amar ujala

 अस्पताल में बदहवास अलका कभी भाइयों का नाम लेकर दीवार पर सिर पटकती तो कभी बेटी आरोही का शव देख अपने की हाथों से अपनी छाती पीट रही थी। उसकी हालत देख अस्पताल की महिला कर्मियों की भी आंख नम हो गईं। अस्पताल में अर्द्धबेहोशी की हालत में दूल्हे की मां गायत्री बार-बार अपने दोनों बेटों दीपू और सीपू का नाम पुकार रही थी, उसे दर्दनाक हादसा तो याद था लेकिन यह नहीं पता था कि इस हादसे ने उसके घर के दोनों ही चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए। कालपी से आई महिलाएं आपस में कह रही थी कि जिस बेटे के सिर पर शादी के वक्त सेहरा देखने की खुशी अभी पूरी भी नहीं हुई थी, उसकी अर्थी पर सामने आएगी तो ममता का कलेजा ही फट जाएगा।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद मुहम्मदाबाद के ग्रामीणों की जांबाजी भी देखने लायक थी। उन्होंने अपनी परवाह किए बगैर क्षतिग्रस्त वैन को कभी हाथों से तो कभी लोहे की रॉड व साबड़ से काटना शुरू किया, जिसे जहां से भी लगा कि भीतर से लोगों को निकाला जा सकता था, उसने वहीं से हाथों से वैन की चादर उखाड़नी शुरू कर दी। यदि ग्रामीण इतनी तत्परता न दिखाते तो हादसे में और भी जानें जा सकती थीं। वहीं पुलिस ने कम मेहनत नहीं की, घायलों को अपनी जीप में बैठाने के कारण थानेदार व सिपाहियों की वर्दी भी लाल हो गई थी।  जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ग्रामीणों का आक्रोश भी चरम पर था। ग्रामीण डंपर को फूंकने के प्रयास में थे, ऐसे में पुलिस के लिए वहां से शवों को हटाना भी चुनौती थी। इसी बीच पुलिस ने गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों से बात की और फिर आनन फानन में ट्रैक्टर पर ही दूल्हे दीपू समेत सभी के शव लादकर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही सभी शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed