फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DAP stocks exhausted at PCF and societies.

Jalaun News: पीसीएफ और समितियों में डीएपी खत्म

Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
DAP stocks exhausted at PCF and societies.
कालपी/कोंच। रबी की बोआई का समय नजदीक आने के साथ जिले में डीएपी की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। बुधवार को कोंच और कालपी क्षेत्र में पीसीएफ व सहकारी समितियों के केंद्रों पर डीएपी खत्म होने से किसान दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र में सहकारी समिति महेवा और पीसीएफ केंद्र पर अब तक दो-दो ट्रक डीएपी की आपूर्ति मिली। महेवा समिति में वितरण के दौरान बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए, लेकिन पर्याप्त खाद नहीं होने से कई किसानों को मायूस लौटना पड़ा। पीसीएफ केंद्र पर दूसरे ट्रक का वितरण सोमवार को शुरू हुआ था। भीड़ के दौरान केंद्र प्रभारी से अभद्रता तक की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। किसानों का कहना है कि महज चार ट्रक डीएपी से क्षेत्र की जरूरत पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन


बुधवार को डीएपी की तलाश में पहुंचे नया पुरवा के राममोहन, मगरौल के दशरथ, शेखपुर गुढ़ा के रामकेश निषाद, मैनूपुर के कल्लू दीक्षित और देवकली के प्रहलाद निषाद ने बताया कि बाजार में भी इफ्को की डीएपी आसानी से नहीं मिल रही है। मजबूरी में दूसरी निजी कंपनियों की खाद खरीदनी पड़ रही है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर किसान आश्वस्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंच में भी डीएपी का स्टॉक खत्म

कोंच में बुधवार सुबह ही डीएपी खत्म हो गई। किसान दिनभर केंद्रों के चक्कर लगाते रहे। पीसीएफ केंद्र प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया है। केंद्र पर 180 बोरी एनपीके और 1,742 बोरी यूरिया उपलब्ध है। क्रय-विक्रय केंद्र प्रभारी उषा तिवारी के अनुसार वहां डीएपी नहीं है, जबकि एनपीके की 300 और यूरिया की 400 बोरियां उपलब्ध हैं। बी-पैक्स जुझारपुरा में खाद उपलब्ध है, लेकिन खाताधारक किसानों को ही वितरण किया जा रहा है।


15 अक्तूबर से शुरू होगी रबी की बोआई

किसानों के अनुसार 15 अक्तूबर से लाही, चना, मसूर और मटर समेत रबी फसलों की बोआई शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसान पहले से डीएपी का इंतजाम करने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि मांग के अनुपात में खाद की आपूर्ति नहीं होने से हर दिन भीड़ बढ़ रही है। समय रहते पर्याप्त डीएपी की आपूर्ति नहीं हुई तो बुवाई के समय संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed