{"_id":"69ab2586a48e64e39b0c9139","slug":"dairy-operator-attacked-with-knife-for-not-paying-for-liquor-orai-news-c-224-1-ori1005-141280-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शराब के रुपये न देने पर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शराब के रुपये न देने पर डेयरी संचालक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में एक दूध डेयरी संचालक पर हमला किया गया। शराब के लिए रुपये न देने पर चार लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित से 800 रुपये भी छीन लिए।
पटेल नगर निवासी विक्रांत प्रताप सिंह राजेंद्र नगर में दूध डेयरी चलाते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे वह डेयरी बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में सुमित भारती, सागर कुशवाहा, आलोक और अभय गिहार अपने कुछ साथियों संग मिले। उन्होंने विक्रांत से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विक्रांत ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने विक्रांत को लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। उसे जमीन पर गिराकर गाली-गलौज की गई, फिर पीठ में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रांत की जेब से 800 रुपये छीनकर हमलावर भाग निकले। जाते समय उन्होंने उसकी बुलेट बाइक में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)