{"_id":"59023bac4f1c1b0b71c0ee51","slug":"cylinder-in-fire-luggage-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से लगी आग
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं सामान हटाती।
- फोटो : अमर उजाला
शादी वाले घर में सिलेंडर से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। रिश्तेदार और परिवार के लोग घर से निकलकर भागे। आग की सूचना दमकल को दी। जब तक दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई, तब तक घर में लगा एसी, गृहस्थी का सामान जल गया। दो लोग भी झुलस गए हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला शिवपुरी मेें रामसिया दूरबार के यहां 28 अप्रैल को शादी है। गुरुवार सुबह 11 बजे महिलाएं घर में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। शादी में आए रिश्तेदार और परिवारीजन घर से निकलकर भागे। दमकल को सूचना दी गई तो कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आग से गृहस्थी व अन्य सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग से मनीषा निवासी हदरुख व मोहल्ले केे ही दीनदयाल भी झुलस गए।
विज्ञापन