फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cylinder fire, including four innocent five scorched

Jalaun News: सिलिंडर में लगी आग, चार मासूमों सहित पांच झुलसे

Sun, 03 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cylinder fire, including four innocent five scorched
आटा (जालौन)। घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग की चपेट में आने से चार मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है। एसडीएम व सीओ ने झुलसे लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कहटा गांव निवासी चाट विक्रेता ब्रजराज (40) शनिवार की देर शाम घर के आंगन में चूल्हे पर मटर उबाल रहा था। कुछ ही दूरी पर घरेलू गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था। वहीं पर पड़ोसियों के बच्चे अंशिका (8), आयुष (9), देवेंद्र (6) व ऊषा (7) खेल रहे थे। उसी दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिससे चारों बच्चों आग की चपेट में आ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने किसी तरह से बच्चों को घर से बाहर निकाला। आग बुझाने में ब्रजराज भी गंभीर झुलस गया। सभी लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया गया, जहां ब्रजराज की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर रविवार को एसडीएम कालपी केके सिंह, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी मेडिकल कालेज पहुंचे और झुलसे लोगों से जानकारी लेते हुए परिजनों से बात की। उन्होंने सभी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed