{"_id":"6421e757f60d832b380904c4","slug":"cyclist-killed-in-car-collision-orai-news-c-12-1-147137-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Tue, 28 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद (जालौन)। स्टेट हाईवे पर जा रही कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार ग्रामीण को टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। आसपास मौजूद लोग घायल साइकिल सवार को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ऊमरी मुस्तकिल गांव निवासी अंबिका प्रसाद (55) किसी काम से सोमवार सुबह शंकरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह राजपूत ढाबा के पास पहुंचे, उसी दौरान स्टेट हाईवे से आ रही कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मारती हुई खड्ड में जाकर पलट गई। टक्कर लगते ही साइकिल सवार अंबिका सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से सीएचसी ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उनकी मौत से पत्नी शकुंतला और पुत्र महेंद्र, बाबूजी, आशीष और पुत्री रूबी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कुठौंद थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि कार चालक दिबियापुर निवासी श्याम सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।