फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Current in an attempt to save the cattle Youth dies after being hit by

Jalaun News: गोवंश को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Current in an attempt to save the cattle

Youth dies after being hit by
माधौगढ़। गोवंश को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पहुंचा दुकानदार भी करंट से झुलस गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुरावली निवासी राजू दीक्षित का 36 वर्षीय पुत्र अमरीष दीक्षित एक कंपनी में लगभग 10 साल से अभिकर्ता था। वह पत्नी सहित मालवीय नगर में रह रहा था। सोमवार को तेज आंधी-पानी के चलते बिजली का तार टूट गया था। इस टूटे पड़े तार की चपेट में एक गोवंश आ गया। मंगलवार सुबह अमरीष दीक्षित घर के पास घायल गाय को बचाने के लिए बिजली के तार का अलग करने लगे, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

शोरगुल सुन विजदुआं निवासी पड़ोसी दुकानदार सुमित गुप्ता पहुंचे और अमरीष को बचाने का प्रयास करने लगे और वह भी झुलस गए। इसके बाद अन्य लोग पहुंचे और दोनों को करंट की चपेट से अलग कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने अमरीष दीक्षित को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित गुप्ता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed