{"_id":"67ab986d7e9d1b6f8f0a6b70","slug":"crowd-of-kumbh-goers-gathered-at-the-station-security-forces-took-over-orai-news-c-224-1-ori1005-125729-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुंभ जाने वालों का स्टेशन पर रेला, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुंभ जाने वालों का स्टेशन पर रेला, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन पर साबमरती एक्सप्रेस में सवार होते यात्री।
- फोटो : शिवांशु की फाइल फोटो।
उरई। कुंभ जाने वाले यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। सोमवार रात अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालत यह हो गई कि यात्रियों को बैठाने के लिए रेलवे के सुरक्षाबलों के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी मोर्चा संभालना पड़ा। ट्रेन को अतिरिक्त रोककर यात्रियों को बैठाया गया।
माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में शाही स्नान के लिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। कुंभ हादसे के बावजूद यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। हालत यह है कि रेलवे को अतिरिक्त कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों में भीड़ नहीं समा रही है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे जब साबरमती एक्सप्रेस उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो यात्री सीट पाने के लिए ट्रेन की ओर दौड़ पड़े।
कोच के दरवाजे बंद होने पर यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इस पर मौके पर मौजूद सुरक्षा बल के जवानों और सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने यात्रियों को समझाया कि हो हल्ला न करें। सबको ट्रेन में बैठाया जाएगा। इसके बाद कोच के गेट खुलवाए गए और यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया गया। ट्रेन के अंदर इतनी भीड़ थी कि अंदर घुसने की जगह तक नहीं थी। शौचालय तक में यात्रियों का कब्जा था। गैलरी में निकलने तक की जगह नहीं थीं। कोच के बाहर लटक रही महिलाओं को किसी तरह अंदर किया गया। यही हाल मंगलवार की दोपहर झांसी से प्रयागराज जाने वाली जाने वाली महाकुंभ का रहा। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने के लिए सुरक्षाबल अलर्ट रहा।