फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cross-examination of witness continues in Mafia threat case

Jalaun News: माफिया के धमकी देने के मुकदमे में गवाह से जिरह जारी

Wed, 22 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination of witness continues in Mafia threat case
फर्रुखाबाद। माफिया बसपा नेता के धमकी देने के मुकदमे में गवाह से जिरह अभी जारी है।
विज्ञापन

दूसरे मुकदमे में विवेचक ने गवाही दी। कड़ी सुरक्षा में बसपा नेता को आगरा से सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया।
जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के कस्बा निवासी आढ़ती राजेश चौहान व मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी रक्षपाल ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ कचहरी में जुलाई माह 2021 में जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
बसपा नेता आगरा जिला जेल में बंद हैं। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में बसपा नेता अनुपम दुबे को सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया। मुकदमे के वादी रक्षपाल से बचाव पक्ष के वकील बृजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू ने काफी देर जिरह की। कई तर्क किए जिसके जवाब वह नहीं दे सके, मामले में जिरह अभी जारी है।
विज्ञापन

राजेश के मुकदमे में विवेचक ने गवाही दी। बचाव पक्ष के वकीलों ने उनसे भी कड़े प्रश्न किए। कोर्ट के बाहर कोतवाल सचिन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। मुकदमे की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed