{"_id":"580a51a44f1c1b453d7037f6","slug":"youth-paraded-naked-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
man beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने पूर्व दलित युवक को पैसों के लेन देने के मामले में कथित तौर पर अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महीने बाद दबाव पड़ने पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस की ओर से मारपीट की बात तो स्वीकार की जा रही है पर अर्धनग्न कर घुमाने की बात को मानने से इंकार कर रही है। ग्रामीण भी इस बात से इंकार
कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में 26 सितंबर को पैसे के लेनदेन को लेकर गांव के सुरेश व प्रमेश जाटव के बीच कहासुनी हो गई थी। बताते हैं कि सुरेश ने प्रमेश के साथ हाथापाई भी कर दी थी। इसके बाद प्रमेश पुत्र रघुनंदन जाटव ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उसके साथ सुरेश, हम्मीर सिंह पुत्रगण ठाकुरदास व आदर्श पुत्र हम्मीर सिंह ने एक राय
होकर मारपीट की और उसे अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने लगभग एक माह बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति जन जाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ एके शुक्ल को मिली है। इसके इतर, गांव में इस घटना को लेकर ग्रामीणों की
विज्ञापन
अलग राय है। नाम न लेने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि मामला सीधा सादा पैसे के लेनदेन का है। हाथापाई तो हुई लेकिन अर्धनग्न कर गांव में घुमाने की बात से ग्रामीण इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।