फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth drawn from the clutches of dacoits

डकैतों के चंगुल से छूटा युवक

Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth drawn from the clutches of dacoits
अपहृत नारायण दास - फोटो : अमर उजाला

पचनदा व चंबल के शांत पडे़ बीहड़ में एक बार फिर दस्यु गिरोह अपनी धाक जमाने में लग गए हैं। उन्हाेंने पहले की तरह ही अपहरण कर फिरौती वसूलने का धंधा शुरू कर दिया है। अगर समय रहते पुलिस ने इन नए गिरोहों पर शिकंजा नहीं कसा तो आने वाला समय भयावह होगा। बुधवार को इटावा के बिठौली थाना क्षेत्र से छूटे अपहृत ने जो कहानी सुनाई, उससे लगता है कि एक बार फिर बीहड़ में नए डकैत गिरोह अपहरण उद्योग में उतर रहे हैं। पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर परिजनाें को सौंप दिया है। परिजनाें ने डकोर थाना पुलिस को गांव के ही युवकाें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


 ज्ञात हो कि  डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी नारायण दास वर्मा (30) को 31 मई को गांव का ही युवक रिवाशु अपनी बाइक पर बैठाकर यह कहकर ले गया कि इटावा में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर तुम्हारा ट्रैक्टर किराए पर लगवा देंगेे। झांसे में आकर नारायण उसके साथ बाइक में बैठकर चल दिया।
विज्ञापन


अपहृत के अनुसार, गिरोह का एक मुखबिर गोहन में मिला और वहां से वह उसे बिठौली के जंगल में नदी के किनारे ले गए और कुछ देर इंतजार करने की बात कहकर दोनाें चले गए। युवक नारायण दास के मुताबिक कुछ ही देर में वहां पर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहाें से लैसे होकर आए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर जंजीराें से बांध कर साथ ले गए और दो दिन तक जंगल में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नारायण ने बताया कि इस दौरान गिरोह के लोग आपस में बात करते थे कि इसकी फिरौती आने के बाद वह गैंग के लिए असलहे खरीदेंगे। लेकिन किसी तरह नारायण गिरोह के चंगुल से भागकर बुधवार को बिठौली थाना पहुंचा और आपबीती बताई। इस पर थाना पुलिस ने परिजनाें को मोबाइल पर जानकारी दी। परिजन उसे देर रात गांव लेकर लाए। पिता शिवनारायण वर्मा ने रिवाशु व उसके सात अज्ञात साथियाें के खिलाफ पुत्र के अपहरण की तहरीर थाना डकोर पुलिस को दे दी है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed