{"_id":"58011be74f1c1b6e52291e34","slug":"young-man-shot-in-transaction-disputes-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लेनदेन के विवाद में घर के दरवाजे पर सो रहे एक युवक को उसके ही साथी ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन जाग गए और मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। गोली
कांड की सूचना पर थानाध्यक्ष लालबहादुर यादव मौके पर पहुंचे और हमलावर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव मवई ब्राह्मण निवासी आशू (26) पुत्र श्याम जी से गांव के ही राहुल ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। दो दिन पहले जब आशू ने अपना पैसा मांगा तो राहुल
विज्ञापन
कुमार ने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनाें में गुरुवार की शाम मारपीट भी हुई थी। इसी बात को लेकर राहुल ने आशू को सबक सिखाने की ठान ली। गुरुवार की रात करीब 10 बजे आशू अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहा था। तभी मौका पाकर हमलावर राहुल आया और सो रहे आशू के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो
गया। फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर आए तो हमलावर भाग चुका था। परिजन उसे कालपी अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर
दिया। गोली कांड की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष कदौरा लालबहादुर सिंह को हुई तो वह गांव पहुंचे और आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।