फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man killed in motorcycle collision, one serious

बाइकाें की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 17 Jul 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 17 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in motorcycle collision, one serious
वारदात के बाद बाइक थाने लाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव मई मोड़ पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव की पहचान के बाद परिजनाें को सूचना दी। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। इससे सिर की चोट से एक की जान चली गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इटावा जनपद के छिदृदी नगरा गांव का निवासी अनुज कुमार(38) पुत्र रामप्रकाश रविवार को अपनी रिश्तेदारी में रामपुरा आया था। रविवार की शाम करीब पांच बजे वह वापस बाइक से अपने घर जा रहा था जब वह रामपुरा थाना के मई गांव के पास मोड़ पर पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे रामकरन राठौर (28) से उसकी बाइक की आमने सामने सीधी भिड़ंत हो गई। इससे दोनाें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर
विज्ञापन


रूप से घायल हो गए। दोनाें ही युवक हेलमेट नहीं लगाए थे । इससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामपुरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां रामकरन की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर व चेहरे पर चोट है। हेलमेट लगाया होता तो अनुज की जान न जाती और रामकरन भी सिर की चोट से बच जाता। पुलिस ने अनुज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed