{"_id":"5918a2914f1c1b1522853991","slug":"young-man-fires-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 15 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहन थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह में आग लगा ली। घर में युवक को आग का गोला बना देख हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई। आग से घिरा युवक बाहर की तरफ भागा। किसी तरह आग बुझाकर पड़ोसी नजदीक के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गांव महपोली निवासी ब्रजमोहन (30) पुत्र प्रेमनारायन ने रविवार की सुबह अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। काम में व्यस्त परिजनों ने ब्रजमोहन को आग से घिरा देखा तो शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौडे़ और आग बुझाकर फौरन ही युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि ब्रजमोहन पारिवारिक कलह के चलते वह परेशान रहता है। यही वजह है कि उसने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन