{"_id":"57ae0c684f1c1b8e34ee6427","slug":"womanr-burnt-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए बहू को फूंक दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए बहू को फूंक दिया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत पर गमगीन बैठी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए ससुरालियाें ने केरोसिन छिड़क कर नव विवाहिता को जिंदा जला डाला। इस दौरान पौत्री को लेने के लिए ससुराल आए दादा ने उसे बचाने का प्रयास कि या तो वह भी झुलस गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के दादा ने पति समेत चार ससुरालियाें के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। कानपुर देहात के गांव मदनूपुर मानपुर
निवासी श्रीराम यादव ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पौत्री प्रीति का विवाह सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर मडै़या निवासी कन्हई लाल के साथ किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन पति व अन्य ससुरालीजन इससे संतुष्ट नही थे। उन्हाेंने दो दिन पहले भी प्रीति के साथ मारपीट की थी। उसी के फोन पर वह उसे
गुरुवार को लेने आया था। शुक्रवार की सुबह उसने पंचायत बुलाई लेकिन बात नहीं बनी तो वह पौत्री को तैयार होने के लिए कहा। वह कपड़े पहन रही थी तभी पति ने अन्य ससुरालियाें के साथ मिलकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह आग का गोला बनकर इधर उधर भागने लगी। चीख पुकार सुनकर वह अंदर गया और उसे बचाने में वह
विज्ञापन
भी झुलस गया। जब तक उसे बचाया जाता उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने मृतका के पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है।