फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested after police encounter in HR manager murder case.

Faridabad News: एचआर मैनेजर हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after police encounter in HR manager murder case.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

पिस्टल और दो कारतूस बरामद, मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। थाना आदर्श नगर क्षेत्र के डीलर चौक पर 4 अक्तूबर को हुई एचआर मैनेजर हत्याकांड की जांच में अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऊंचा गांव निवासी तरुण उर्फ नवीन और जतिन के रूप में हुई है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तरुण उर्फ नवीन के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने बताया कि साहूपुरा गांव निवासी अमित ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 4 अक्तूबर को उसके भाई महेश को चाचा लक्ष्मण ने फोन कर बताया था कि सेक्टर-62/64 चौक पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर अमित अपने भाई महेश के साथ मौके पर पहुंचा। वहां करीब 10-12 लोग लक्ष्मण के साथ चाकू और रॉड से मारपीट कर रहे थे। अमित और महेश ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमले में गंभीर चोट लगने से लक्ष्मण की मौत हो गई, जबकि उसका भाई महेश घायल हो गया था।
विज्ञापन

सीवर पाइप के गोदाम में बने कमरों में छिपे हुए थे आरोपी
हत्याकांड के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 7 और 8 अक्तूबर की रात टीम को सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी तरुण उर्फ नवीन और जतिन मलेरना रोड सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के गोदाम में बने कमरों में छिपे हुए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान तरुण उर्फ नवीन ने भागते हुए पुलिस टीम पर एक के बाद एक गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली आरोपी तरुण के दाएं पैर में लगी। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। वहीं दूसरे आरोपी को भी भागते वक्त पैर में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तरुण, जतिन और आकाश ने किया था चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में सामने आया है कि तरुण उर्फ नवीन, जतिन और एक अन्य आरोपी आकाश ने एचआर मैनेजर लक्ष्मण पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 8 अक्तूबर को मुठभेड़ के बाद तरुण और जतिन के अलावा रिंकू, अनूप और राजीव निवासी ऊंचा गांव को भी गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 5 अक्तूबर को प्रशांत, नमन और आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका था। इस प्रकार लक्ष्मण हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed