फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two bikes without number plates seized; ten motorists fined for not wearing helmets.

Chamba News: बिना नंबर प्लेट 2 बाइकें जब्त, हेलमेट न पहनने पर दस वाहन चालकों के चालान

Thu, 08 Oct 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two bikes without number plates seized; ten motorists fined for not wearing helmets.
चंबा में निरीक्षण के दौरान स्कूल वैन में लगे अ​​ग्निशमन यंत्र को चेक करते डीएसपी और टीम। जागरूक
शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक्शन मोड में आई पुलिस
विज्ञापन


बाजार में सड़क तक सामान फैलाने वालों को हिदायत, पुन: मिलने पर होगा चालान
स्कूल बसों और वैन की भी जांच, अन्य यातायात नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएसपी बलदेव दत्त की अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही दो बाइकें जब्त की गईं, जबकि बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दस बाइक चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने दोबारा बिना हेलमेट पकड़े जाने पर बाइक जब्त करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गर्ल्स स्कूल से मेडिकल कॉलेज, मुख्य चौक और मुख्य बाजार तक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। बाजार में सड़क तक सामान फैलाकर रखने वाले दुकानदारों को सामान पीछे रखने और लोगों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर सामान रखने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी होती है। दोबारा ऐसा पाए जाने पर भारी जुर्माना करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्कूली बसों और वैन की भी जांच की गई। वाहन चालकों को बच्चों की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने, जरूरी सुरक्षा उपकरण रखने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट सही तरीके से पहनने और वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की हिदायत दी गई।
डीएसपी ने कहा कि पहले चरण में वाहन चालकों और दुकानदारों को नियमों के पालन के लिए सचेत किया जा रहा है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों के आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

--डीएसपी बलदेव दत्त ने कहा कि फिलहाल लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। आगामी दिनों में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों और विद्यार्थियों से हेलमेट का सही ढंग से इस्तेमाल करने, सावधानी से वाहन चलाने और उचित स्थान पर वाहन खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और राहगीरों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed