फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman kills a knife

महिला को चाकू से गोदकर मार डाला

Sun, 13 May 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 13 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman kills a knife
घटना स्थल पर सीओ से घटना की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : amar ujala

हत्या की सूचना पर एसपी अमरेंद्र सिंह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मौखरी निवासी रचना मिश्रा (35) पत्नी ब्रह्मा मिश्रा रविवार सुबह सात बजे घर पर अकेली थी। पति एक शादी समारोह में गया था, जबकि अन्य परिजन खेत चले गए और बच्चे खेलने। महिला का पड़ोसी हरनारायण उर्फ हन्नू (40) वहां आया और घर के बाहर बैठी रचना से अभद्र टिप्पणी कर दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। हरनारायण घर से चाकू उठा लाया और रचना पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए, जिससे रचना लहूलुहान हो गई।

विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर लोग पहुंचे और रचना के ससुर को खबर दी। मौके पर पहुंचे महिला के ससुर ने ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर मौत हो गई। हरनारायण घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भागा नहीं, बल्कि अपने घर के दरवाजे पर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरनारायण को गिरफ्तार कर लिया। एसपी व सीओ ने भी गांव पहुंचकर घटना की जांच की। साथ ही बच्चों से भी पूछताछ की। रचना के ससुर शिवशंकर उर्फ भोले मिश्रा ने आरोप लगाया कि युवक आए दिन रचना के साथ छेड़खानी करता था, जिसका वह विरोध करती थी। आज भी उसने ऐसा किया था, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी और हरनारायण ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed