{"_id":"5c041cf2bdec22417d6298e4","slug":"woman-injured-in-co-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ की गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ की गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, घायल
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
आटा चौराहे पर जाम लगाए लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी से लौट रहे सीओ सदर संतोष कुमार की सरकारी गाड़ी ने आटा चौराहे पर सड़क पार कर रही महिला सोमवती (50) पत्नी बाबूलाल निवासी बेरी थाना कुरारा जनपद हमीरपुर को रविवार की दोपहर 2 बजे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद सीओ ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और लोगों की सहायता से महिला को उठाकर अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उसका उपचार किया गया। महिला सोमवती ने बताया कि आटा के भभुआ में रिश्तेदारी में आई थी। आज वह अपने घर बेरी वापस जा रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। उसके दोनों हाथों व पैरों में चोटें आईं हैं। उपचार के बाद सीओ संतोष कुमार ने महिला को वाहन से उसके घर भिजवाया। उधर, आटा चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों का कहना था कि हाईवे की वजह से चौराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। उन पर रोक लगाने के लिए चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। जाम की सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने जाम लगाए लोगों को हाईवे अधिकारियों से बात कर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। लगभग 40 मिनट तक हाईवे पर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन