{"_id":"58d956284f1c1b4e7763e456","slug":"vicious-robbers-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बरामद असलहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपति को घायल कर गहने और नकदी लूटने के तीन आरोपियाें को स्वाट टीम और नदीगांव थाना पुलिस ने वसीठ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का हार, पर्स में 2700 रुपये, दो तमंचा, छह कारतूस भी बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि एमपी के टीकमगढ़ निवासी राजेंद्र बुंदेला और उनकी पत्नी आशाराज से नदीगाव रोड पर बाइक सवार तीन लुटेराें ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली थी। पिटाई के बाद से आशाराज के गले से सोने का हार, मंगलसूत्र, 4500 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने लुटेराें का पीछा किया तो लुटेरे अपनी बाइक काेंच कोतवाली के पनयारा गांव के बाहर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
इसके खुलासे के लिए थानाध्यक्ष हेमंत कुमार के साथ स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी, सर्विलांस सेल प्रभारी ब्रजेश यादव को लगाया। शनिवार की रात पुलिस टीम को बदमाशाें के मौजूद होने की सूचना मिली थी। टीम को बसीठ गांव की पुलिया के पास तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस की जीप देखकर ये भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बदमाशों में रामू उर्फ प्रवेश कुमार गुप्ता निवासी गोपालगंज उरई, रंजीत यादव उर्फ पासा निवासी लैकूपुरवा थाना आटा और राघवेंद्र उर्फ जोल्हू निरंजन निवासी इमिलिया कोतवाली उरई शामिल हैं। इनके कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, छह कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ में दंपति के साथ लूट की वारदात को कबूल कर ली। लुटेराें की निशानदेही पर लूटा गया सोने का हार, कान की झुमकी और 4500 रुपये बरामद कर लिया। बदमाशों को जेल भेज दिया दिया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
इनसेट...
शातिर वाहन चोर है जोल्हू निरंजन
लूट की वारदात में पकड़ा गया राघवेंद्र उर्फ जोल्हू निरंजन शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ उरई कोतवाली में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।
इनसेट...
प्रेमिका के लिए बना लुटेरा
रामू उर्फ प्रवेश कुमार गुप्ता की घंटाघर पर लोहे की दुकान है। प्रेमिका को महंगे उपहार देने के चक्कर में रामू लुटेरा बन गया और अब उसे जेल हो गई। उसने बताया कि खर्चे पूरे न हो पाने के कारण जोल्हू के संपर्क में आया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।