{"_id":"58975e434f1c1bce22e81a15","slug":"upset-discord-saraf-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से क्षुब्ध सराफ ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह से क्षुब्ध सराफ ने जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने अपने कमरे में लगे हुक से फंदा बनाकर गले में कसकर जान दे दी। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनाें ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो परिजनाें ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पाकर
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मुहल्ला तुलसीनगर निवासी आशीष सोनी (26) पुत्र रामजी सोनी की राठ रोड स्थित मौनी बाबा मंदिर के सामने सराफे की दुकान है। वह अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता था। परिजनाें के मुताबिक इस समय काम धंधा ठीक न चलने के कारण घर में विवाद होता रहता था। शनिवार की रात भी घर में कहासुनी हुई थी। इसी बात को
लेकर उसने देर रात अपने कमरे में लगे हुक से फंदा बनाया और गले में कसकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह गृहकलह बताई जा रही है।