{"_id":"5755b9ec4f1c1bc03e9c5259","slug":"unidentified-woman-died-from-eating-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से अज्ञात महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से अज्ञात महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर जान देने की कोशिश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। रविवार की देर रात राठ बस स्टैंड पर बैठी 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणाें से जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के दुकानदाराें ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल ने आसपास के जिले के थानाें को इसकी जानकारी दे दी है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि महिला की पहचान के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
शहर के राठ बस स्टैंड पर शाम करीब सात बजे एक महिला काफी देर वहां एक पान की गुमटी के पास बैठी रही। वह सलवार सूट पहने थी। दुकानदाराें ने बताया कि वह किसी का इंतजार कर रही थी। रात करीब 8 बजे उसने अपने पर्स से एक पुड़िया निकाली और खा ली कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख दुकानदाराें ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि उसके पास कोई ऐसा सामान नहीं था जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के जिलाें में सूचना दे दी है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि उसकी पहचान होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन