{"_id":"58863ddf4f1c1bc37ecf426e","slug":"two-arrested-including-ten-bike-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दस बाइक समेत दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दस बाइक समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकडे़ गए बाइक चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ताबड़तोड़ बाइक चोरी की वारदाताें को गंभीरता से लेते हुए एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने स्वाट टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्वाट टीम खोजबीन में लगी थी। तभी रविवार की रात उसे पता चला कि जालौन के गांव देवरी रोड पर कुछ लोग चोरी की बाइक बेंचने की फिराक में खड़े हैं। इस पर टीम ने उस जगह घेराबंदी की तो पुलिस को देखकर
बदमाशाें ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अभियुक्ताें को गिरफ्तार कर दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस व दो खोखे बरामद कर लिए। पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की दस मोटरसाइकिलें बरामद करा दीं। इसके बाद आरोपियाें को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एएसपी
सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि रविवार की रात स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी को सूचना मिली की गांव देवरी के पास वाहन चोर चोरी की बाइक बेंचने के चक्कर में हैं। इस पर वे अपनी टीम के सिपाही बलवीर सिंह, अनिल मिश्रा, मनोज कुमार, आलोक व जालौन कोतवाली के दरोगा राजेंद्र सिंह, मनोज गुपता आदि के साथ मौके पर पहुंचे। तभी वहां दो युवक बाइक से
विज्ञापन
आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो उन्हाेंने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर मोहित यादव निवासी भंवरा घाट माेंठ झांसी हाल निवासी शीतला माता मंदिर उरई व उसके साथी पंकज सिंह सेंगर निवासी देवरी जालौन को गिरफ्तार कर दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस व दो खोखा के साथ दो बाइक भी बरामद की। पुलिस ने पूूछताछ
की तो उन्हाेंने स्वीकारा कि बाइक चोरी की है। कड़ाई से पूछताछ में उन्हाेंने आठ और चोरी की बाइक बरामद करवाई। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।