चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन भागे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 2 मार्च को रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना निवासी राहुल कुशवाहा पुत्र प्रेमचंद का स्वराज ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। सूचना पुख्ता होने पर रामपुरा व गोहन थाना पुलिस ने ऊमरी बस स्टैंड तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। गौरा चिरइया तिराहे के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली आती पुलिस को दिखी तो पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर सवार लोग ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने दौड़कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन बचकर भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोनू गुर्जर पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नंदोलकापुर थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश व अजय पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रहावली थाना गोहन के रूप में हुई है। वहीं भागे हुए आरोपियों की पहचान सचिन उर्फ परदेशी पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रहावली थाना गोहन, भगवती प्रसाद शर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी कुठरौली थाना मेहगांव जिला भिंड मध्यप्रदेश व रामहेत सिंह पुत्र हरी सिंह गुर्जर निवासी ग्राम बमहरौली थाना रिठौरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ट्रैक्टर व आरोपियों को लेकर थाने आई। शनिवार को पुलिस लाइन में एएसपी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की बात स्वीकार की है। ट्रैक्टर ट्राली को उसके मालिक राहुल कुशवाहा के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपियों को पकडने वाली टीम में रामपुरा थानाध्यक्ष लखन सिंह व गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुमार समेत फोर्स शामिल रहा।