{"_id":"5c193b46bdec225712491dd3","slug":"truck-collides-with-bike-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 18 Dec 2018 11:54 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला को ले जाते राहगीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम कालोनी पाठकपुरा निवासी राज मोहम्मद (40) पुत्र जहीर अपनी पत्नी रजिया के साथ मंगलवार की शाम चार बजे बाइक से झांसी कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जा रहा था। तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। हाईवे पर लहूलुहान हालत में पड़े दंपति को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राज मोहम्मद की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि रजिया का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, निस्वापुर निवासी बाइक सवार जसवंत (24), देवकुंवर (32) और रामकुंवर (40) पत्नी राजू के साथ हमीरपुर गए थे। काम निपटा कर घर आ रहे थे। ग्राम शहादतपुर के पास तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मैजिक लेकर भाग निकला। उधर से निकल रहे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में घायलों को भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद चालक मैजिक लेकर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन