{"_id":"5b479ae44f1c1b92468b6267","slug":"tractor-trolley-collapses-in-khanti-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली खंती में गिरी, मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली खंती में गिरी, मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गिरी ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई से गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के खंभे लादकर मजदूर कोटरा जा रहे थे। ट्रैक्टर जब कुरकुरू गांव के पास पहुंचा तभी अचानक कुछ महिलाएं सड़क पार करने लगीं। इन्हें देखकर चालक का ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया और सभी मजदूर दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े और किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तब तक मजदूर रमेश (55) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम देवकली कालपी की मौत हो चुकी थी। यह देखकर वहां कोहराम मच गया। बाकी मजदूरों को मामूली चोटें आई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सीएचसी कोटरा पहुंचाया, जहां पर सभी मरहम पट्टी कराने के बाद अपने घर चले गए। वहीं सूचना के बावजूद समय से एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन