फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Toll plaza employees and BJP leaders Nuisance

टोलप्लाजा पर कर्मियों और भाजपाइयों में मारपीट

Sun, 26 Nov 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 26 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza employees and BJP leaders Nuisance
टोलप्लाजा पर मारपीट का एक दृश्य - फोटो : amarujala

शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे गाड़ी में सवार भाजपा कार्यकर्ता रामू निरंजन, राजेंद्र सिंह, गुड्डू की टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से टोल टैक्स को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इससे टोल प्लाजा में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आटा पुलिस मौके पर पहुंची तो सिपाहियों के सामने भी दोनों पक्षों में हाथापाई होती रही। जिस पर आसपास की चौकियों से भी पुलिस बुला ली गई। तब जाकर पुलिस ने भाजपाइयों को काबू में किया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दौरान भाजपाइयों की सिपाहियों से भी धक्कामुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है  कि  टोलकर्मी उनसे मनमाना टैक्स वसूल रहे थे। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। इतना ही नहीं गुस्साए टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। वहीं दूसरी ओर टोल कर्मियों का कहना है कि भाजपाई बगैर टैक्स दिए टोल से गुजरना चाहते थे। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। टोल मैनेजर ने लूटपाट और मारपीट की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला फिलहाल मारपीट का ही है। लूटपाट की बात गलत है। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी का कहना है कि भाजपाई उरई से कानपुर की ओर जा रहे थे। जब कर्मचारियों ने टैक्स के लिए रोका तो गाड़ी सवार रामू निरंजन और राजेंद्र सिंह ने मारपीट की और अपने साथियों को भी फोन कर बुला लिया। इसके बाद टोल प्लाजा में तोड़फोड़ भी की गई। लिहाजा तीन नामजद और आठ दस अज्ञात लोेगों के खिलाफ तोड़फोड़ और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पूरी घटना टोलप्लाजा में लगे सीसी कैमरों में कैद है। निष्पक्ष जांच पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed