फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Toll DCM driver brutally beaten by staff

टोल कर्मचारियों ने डीसीएम चालक को बेरहमी से पीटा

Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Toll DCM driver brutally beaten by staff
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एट टाल प्लाजा पर टोल कर्मियाें की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को झांसी से आ रहे डीसीएम चालक ने जब टोल टैक्स के  लिए दो हजार रुपये का नोट दिया तो टोल पर तैनात कर्मियाें ने छुट्टा पैसे की मांग की। चालक ने फुटकर न होने की बात कही तो टोल पर तैनात मैनेजर व कर्मियाें ने चालक को जमकर पीटा। इससे चालक
विज्ञापन


लहूलुहान हो गया। वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर जबरन समझौता करवा दिया। बताते चलें कि पुलिस की सरपरस्ती में पहले भी टोल कर्मी कई वाहन चालकाें के साथ मारपीट व अभद्रता कर चुके है। झांसी के मुहल्ला सीपरी निवासी चालक देवेंद्र कुमार अपनी डीसीएम में सामान लादकर कानपुर उतारने जा रहा था। जब उसकी डीसीएम टोल
विज्ञापन


प्लाजा पर पहुंची तो वहां तैनात कर्मियाें से उसने पर्ची कटाई और दो हजार का नोट दिया। टोल पर तैनात कर्मियाें ने डीसीएम चालक से फुटकर पैसे की मांग की तो उसने न होने की बात कही। इस पर मामला टोल के मैनेजर के पास पहुंचा। गुस्से में आकर टोल मैनेजर मौके पर आया और चालक को अपने कर्मियाें के साथ बेरहमी से पीटने लगा। चालक ने
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और थाना एट पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई के डीसीएम चालक से समझौता लिखवा लिया। बताते चलें


कि इसके पहले भी टोल कर्मी दबंगई से कई वाहन स्वामियाें से अतरिक्त टैक्स वसूलते है। जब मारपीट हो जाती है तो पुलिस दबाव बनाकर समझौता करवा देती है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चालक ने तहरीर वापस ले ली तो वह क्या कार्रवाई करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed