फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three women arrested for gold theft

सोना चोरी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 29 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three women arrested for gold theft
तीन दिन पूर्व सर्राफा व्यापारी के यहां सोना चोरी में तीन महिलाओं और कार
विज्ञापन
ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये चारों मंगलवार दोपहर कार से एक बार फिर उसी सर्राफे की दुकान पर पहुंचे थे। तभी दुकानदार ने पहचान लिया और तुरंत अपने सगे संबंधियों को बुला लिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

मोहल्ला रापटगंज में रहीश अहमद की सर्राफे की दुकान है। उनके यहां तीन दिन पूर्व तीन महिलाएं दुकान पर सोने के आभूषण खरीदने आईं। उसी दौरान तीनों ने लगभग दो लाख के रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए। साथ ही दो दिन बाद आने का बहाना कर वहां से चंपत हो गईं। महिलाओं के जाने के बाद आभूषणों के चोरी की बात सर्राफ को पता चली। मंगलवार को एक

बार फिर महिलाएं भेष बदलकर कार से उसी व्यापारी की दुकान पर पहुंचीं। सर्राफ ने उन्हें पहचान लिया और लोगों की मदद से पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम सुषमा देवी मोहल्ला बनारसीदासपुरा

जिला औरया, सुनीता देवी पत्नी प्रेमदास व राजेश्वरी पक्का बाग इटावा बताया। ड्राइवर मनोज कुमार पड़कि दरवाजा औरया का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed