{"_id":"58e143814f1c1b483e5b4618","slug":"three-robbers-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरोह बनाकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेराें को कुठौंद थाना पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 4500 रुपये, लूटी गई बाइक और तीन 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि 28 फरवरी की रात कुठौंद थाना के गांव दौन निवासी मूलचंद्र कुशवाहा नलकूप पर सो रहा था, तभी वहां पहुंचे आधा दर्जन बदमाशाें ने धावा बोलकर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस वारदात के खुलासे के लिए एसपी स्वप्निल ममगोई ने कुठौंद थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश व स्वाट टीम प्रभारी अरुण कुमार तिवारी को लगाया।
विज्ञापन
पुलिस को शनिवार की रात जानकारी मिली कि बिचौली गांव के पास आधा दर्जन बदमाश असलहे लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशाें की घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद छुन्ना उर्फ गंभीर निवासी बिचौली कुठौंद, दिनेश कुमार निवासी मदारीपुर कुठौंद व राजीव निवासी अटराकलां थाना चुर्खी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से किसान के लूटे गए 4500 रुपये, छुन्ना निवासी दमरास थाना सिरसाकलार से लूटी गई बाइक व तीन 315 बोर के तमंचा 6 कारतूस, 3 खोखा बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
तीन आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर बीहड़ में भाग गए। इनके नाम मोहित निवासी मदारीपुर, गुड्डन महाराज निवासी मगरौल कालपी व रामखिलावन निवासी कुठीला थाना कुठौंद भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ लूट, पुलिस मुठभेड़ की संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को बधाई दी।