फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three members of Inter-city Tractor Thief gang arrested

अंतर्जनपदीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three members of Inter-city Tractor Thief gang arrested
चोरी का खुलासा करते एसपी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते दिनों गोहन व कुठौंद क्षेत्र से एक-एक ट्रैक्टर चोरी हुआ था। पीड़ित ट्रैक्टर मालिक वीरपाल व चालक सोबरन सिंह ने गोहन और कुठौंद थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मामलों का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने दोनों थानों की पुलिस के अलावा स्वाट व सर्विलांस टीम को भी लगाया था। गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुठौंद थाना क्षेत्र के देवनपुरवा से शंकरपुर जाने वाली सड़क के नारे शंकर जी व हनुमान मंदिर के पास बनी कोठरी के बगल में कुछ लोगों को खड़े देखा। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो वहां खड़े लोग भागने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। यह युवक कोई और नहीं बल्कि ट्रैक्टर चोर गिरोह के सदस्य निकले। पुलिस इन्हें पकड़ कर थाने ले आई, जहां पूछताछ में अपने नाम गोल्टू उर्फ मानवेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र हरनाम सिंह निवासी रजपुरा थाना अजीतमल औरैया, आनंद नागर उर्फ अन्नू पुत्र चैंपियन सुदेश निवासी हाजीपुर थाना अजीतमल औरैया व प्रीतम यादव पुत्र दीवान सिंह निवासी बनकरी थाना जैदपुर आगरा बताए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर गोहन से चोरी हुए ट्रैक्टर महिन्द्रा व कुठौंद से लूटे गए ट्रैक्टर सोनालिका को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा इन लोगों के पास दो तमंचा व 5 जिंदा कारतूस भी मिले। उधर शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि यह लोग उस स्थान पर ट्रैक्टर बेचने के लिए एक ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। यह लोग जनपदों में घूम घूम कर ट्रैक्टरों को ही निशाना बनाते है। चोरी के बाद यह ट्रैक्टर को छिपा देते है और फिर ग्राहक ढूंढकर उसे बेचने के बाद हिस्सा आपस में बांट लेते है। इनके खिलाफ जनपदों के थानों में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी व सीओ जालौन संजय शर्मा भी मोैजूद रहे। आरोपियों को पकडने वाली टीम में गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुमार, कुठौंद थानाध्यक्ष सुनील तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश यादव समेत स्टाफ शामिल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed