फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of goods taken by thieves

हजारों का माल ले गए चोर

Sat, 20 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 20 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods taken by thieves
चोरी के बाद बक्से को देखते पड़ोसी

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर हजारों का माल पार कर दिया। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। जांच पड़ताल करने आई पुलिस को घर के नजदीक ही बक्से मिले। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बघौरा निवासी बनवारी का परिवार शुक्रवार की रात घर में सो रहा था। सुबह देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। समझते देर न लगी कि चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बेटे पूरन और पत्नी माया ने पुुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


माया ने बताया कि बक्से में 20 हजार रुपये, चांदी के जेवर, सिक्के समेत चोर करीब 70-80 हजार का माल समेट ले गए। पुलिस को घर के पास से ही खाली बक्सा भी मिला है। इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न के बराबर होती है। इससे चोरों के हौसले बढ़े हैं। कोतवाल ने बताया कि कुछ सुराग हाथ लगे हैं। चोरों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय से हजारों की चोरी
माधौगढ़ (जालौन)। ग्राम धमना स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर रसोईघर में रखा मिड-डे मील का सामान, अनाज, चावल, बर्तन के अलावा गैस सिलेंडर चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो ताला टूटा मिला। प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। एसओ का कहना है कि कुछ संदिग्धों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी किए गए सामान को बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed