{"_id":"5bf1aa8dbdec2262ae58f957","slug":"thieves-steal-in-a-readymade-clothes-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने रेडीमेड कपड़े की दुकान को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने रेडीमेड कपड़े की दुकान को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया गुमटी का ताला दिखाता दुकानदार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी देव सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार बाजार में लकड़ी की गुमटी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए हैं। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में चोरों ने गुमटी की कुंडी काटकर दुकान में रखे लगभग डेढ़ लाख के रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। रविवार की सुबह जब देव सिंह दुकान खोलने पहुंचा तो गुमटी के कुंडी और ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
गुमटी खोलकर देखी तो दुकान से सभी कपड़े गायब थे। उसने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर पचनद में लगने वाले मेले को देखते हुए उसने शनिवार को ही दुकान में अस्सी हजार रुपये कीमत के कपड़े और लाकर भरे थे। उसने थाना पहुंचकर पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं कस्बे के दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने बाजार में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन