{"_id":"590f666c4f1c1bdb5585133a","slug":"thieves-caught-seven-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर पकड़ा, सात बाइकेें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर पकड़ा, सात बाइकेें बरामद
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 07 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ अभियुक्त इंद्रकुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइकें बरामद की। सीओ सुबोध गौतम ने थाने में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि पकडे़ गए बाइक चोर का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों शातिर वाहन चोर हैं। ये आसपास के जनपदों से भी बाइकें चोरी कर उन्हें औने, पौने दामों में बेचा करते थे।
विज्ञापन
कोतवाल मुकेश वर्मा के मुताबिक शनिवार की शाम सूचना मिलने पर चौराहे के पास पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ में जब वे सही जवाब नहीं दे पाए तो पुलिस का शक और गहरा गया। इस पर पीछे बैठा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पकडे़ गए युवक पर सख्ती की गई तो उसने अपना नाम इंद्र कुमार पुत्र श्याम सुंदर निवासी चंदरसी बताया। इंद्रकुमार शातिर वाहन चोर है।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर चंदरसी से चोरी की गई सात बाइकेें बरामद की गई। इंद्रकुमार के मुताबिक फरार साथी का नाम नीरज बेड़िया हमीरपुर निवासी रामप्रकाश का बेटा है। दोनों शातिर वाहन चोर है। पहले भी जेल जा चुके हैं। यह जनपद ही नहीं कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा से भी बाइकें चोरी कर उन्हें बेहद सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। सीओ ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस की एक टीम को हमीरपुर भेजा गया है। उसे पकडे़ जाने के बाद कुछेक बाइकोें की भी बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन
फर्जी कागजात से बेचते थे बाइक
पुलिस ने बताया कि वाहन चोर अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए बाइकों के फर्जी कागजात भी बनवाते थे। पकडे़ गए चोर की निशानदेही पर उन कागजों की भी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुुताबिक दोनों वाहन चोर ग्राहक तलाशने के लिए चोरी की ही बाइक का ही इस्तेमाल करते हैं। चुराई गई बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर वे आसानी से सभी जगह घूमा करते थे।
चार बाइकें और चोरी
पुलिस भले ही लगातार वाहन चोरों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात कालपी कोतवाली निवासी इंनसार अली की बाइक उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। इसी तरह उरई कोतवाली से धीरेंद्र कुशवाहा की बाइक गेस्ट हाउस के बाहर से चोरों ने पार कर दी। उरई से ही कौशल किशोर निवासी लहारियापुरवा की बाइक जिला अस्पताल के बाहर से ले गए। उरई के ही सत्येंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बाइक राठ रोड से चोरी चली गई।