फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves carry millions of goods from three houses

चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल किया पार

Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 13 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves carry millions of goods from three houses
उरई में खुली पड़ी अलमारी दिखाते हाफिज। - फोटो : amar ujala

उरई के मोहल्ला नया पटेल नगर कब्रिस्तान के पास रहने वाले हाफिज शहादत हुसैन के घर सोमवार की देर रात चोरों ने दो लाख रुपये नगद व दो लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात है कि घर के लोग सोते ही रह गए और उन्हें चोरों की भनक भी नहीं लग पाई। मंगलवार की सुबह घर के लोग जब सोकर उठे तो देखा सेफ व अलमारी का ताला टूटा पड़ा है और नगदी-जेवर गायब है। जिसे देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों को सूचना करने के बाद सीधे  सीओ संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हाफिज शहादत हुसैन ने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे हैं। टेंट का सामान लाने के लिए घर में दो लाख रुपये इकट्ठा किए थे। सीओ का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र ग्राम पिरौना निवासी किसान अवध बिहारी पुत्र कालका प्रसाद यादव मंगलवार की सुबह 9 बजे ट्रैक्टर में डीजल डलवाने गए थे और उनकी पत्नी अर्चना यादव मेन गेट पर ताला डालकर बच्चों को स्कूल छोड़ने गईं थीं। इसी बीच चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस आए और अलमारी व बक्सों में रखे जंजीर, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, पायल व 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जब अर्चना स्कूल से घर पहुंची और उन्होंने घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखा तो सकते में आ गईं और चीखने चिल्लाने लगी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गएष उन्होंने चोरी की सूचना अपने पति को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरी की जानकारी एट पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरई के मोहल्ला सुशील नगर निवासी देवेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि दो दिन पर्व वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच किसी समय उसके बंद पड़े घर में घुसे चोरों ने गैस कटर की मदद से कमरे के कुंडे व अलमारी के लाकर काट डाले। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे 28 हजार रुपये व जेवर समेत लगभग 2 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। आज जब वह परिवार के साथ घर लौटकर आया तो टूटे पड़े ताला व बिखरे पड़े सामान को देख होश उड़ गए। उन्होंने चोरी को सूचना कोतवाली में दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गईी और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed