फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Theft of one lakh from the farmer's house

किसान के घर से एक लाख की चोरी

Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 07 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Theft of one lakh from the farmer's house
chori - फोटो : amarujala
रामपुरा। थाना क्षेत्र के नावर गांव में बुधवार रात किसान के घर से चोर नगदी, जेवर सहित करीब एक लाख का माल पार कर ले गए। वारदात के वक्त किसान की पत्नी घर में अकेली थी, वह जिला मुख्यालय उरई गया था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है, फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव नावर निवासी संतोष पुत्र हरीराम परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह किसी काम से जिला मुख्यालय उरई गए थे। घर में पत्नी रमाकांती अकेली थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद रमाकांती कमरे में सो गए। देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोर जंजीर, तोड़िया, बाली, अन्य सामान के अलावा 30 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह उठने पर रमाकांती ने सामान बिखरा देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घर पहुंच गए। लोगों ने संतोष के साथ पुलिस को सूचना दी। कुछ  देर में चौकी इंचार्ज उदयपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कुछ समय बाद संतोष भी घर पहुंच गया। उसने थाने जाकर तहरीर दी। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed