फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man was a resident was killed Dibiapur

दिबियापुर का रहने वाला था मारा गया युवक

Sun, 07 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 07 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उरकरा पड़री मार्ग पर नाले में मिले युवक के शव की
विज्ञापन
शिनाख्त कर ली गई है। युवक की पहचान पोस्टमार्टम हाउस में उसकी जेब से मिले मोबाइल के जरिए की गई है। युवक दिबियापुर थाना क्षेत्र के रिरुआ गांव का निवासी तथा पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। युवक शुुक्रवार से ही टैक्सी समेत अपने घर से लापता था। आशंका है कि युवक का अपहरण

करके उसकी हत्या की गई है।  मालूम हो कि शुक्रवार की रात उरकरा पड़री मार्ग पर नाले से एक युवक का शव बरामद किया गया था। इसकी गला रेतकर हत्या किए जाने की बात प्रकाश में आई थी। शव की शिनाख्त कराने में कालपी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आला अधिकारियों केे पहुंचने केे बाद भी पुलिस ने युवक की जामा तलाशी भी नहीं ली। आनन

फानन में शव को पोस्टमार्टम केे लिए भी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की जैकेट की जेब में एक मोबाइल बरामद हुआ। इसमें मिले नंबरों के आधार पर छानबीन करने पर युवक की शिनाख्त अभिषेक निवासी दिबियापुर केे रूप में की गई है। युवक के परिजनों ने भी आकर शव की शिनाख्त कर ली है। युवक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक पेशे से टैक्सी

ड्राइवर था व शुक्रवार से ही घर से बिना बताए टैक्सी सहित लापता था। माना जा रहा है कि युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई। शव को पड़री नरहान मार्ग पर फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियार से गला रेतने की बात प्रकाश में आई है।

मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
युवक की जेब से जो मोबाइल बरामद हुआ है, वह इस हत्याकांड मेें निर्णायक कड़ी साबित हो सकता है। पुलिस की जांच की दिशा भी मोबाइल पर आकर टिक गई है। अभिषेक ने आखिरी बार किससे बात की। शुक्रवार को हत्या वाले दिन वह

किन-किन लोगों के संपर्क में रहा और क्या बातें हुईं, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिषेक के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। मोबाइल से हत्या का राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed