फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man released from prison in the village firing

जेल से छूटे युवकाें ने गांव में की फायरिंग

Mon, 25 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 25 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The young man released from prison in the village firing
फायर
जेल से छूटे शातिर बदमाशाें ने रविवार की रात अपने गांव में घूम-घूमकर गालियां बकीं और दहशत फै लाने के लिए तमंचे से फायरिंग की। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन फिर भी वह मौके पर नहीं पहुंची। जब इसकी जानकारी एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दी गई तो उन्हाेंने आरोपियाें पर
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की बात कही और पुलिस की भूमिका भी जांच करवाने का आश्वासन दिया है। आटा थाना क्षेत्र के गांव पिपरांया निवासी नितिन तिवारी व प्रदीप वर्मा पिछले दिनाें बाइक चोरी के आरोप में जेल गए थे। अभी दो दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आए हैं। उन्हें शक है कि किसी ग्रामीण ने उनकी मुखबिरी की है। इसको लेकर ही रविवार की रात करीब नौ बजे
विज्ञापन


दोनाें आरोपी अपने पिता राजकिशोर तिवारी व अमर सिंह वर्मा के सामने गांव में घूमे और कई लोगों के साथ गालीगलौज कर अपमानित किया। इससे भी जब जी नहीं भरा तो आरोपियाें ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर जाना गवारा नहीं समझा। जब इसकी जानकारी एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दी तो उन्हाेंने पूरे मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed