फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man in the collectorate Eaten poison, stirred

कलक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर, हड़कंप

Mon, 24 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Mon, 24 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man in the collectorate Eaten poison, stirred
जिला अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। रोजगार न मिलने से आहत एक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी और सांसद की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है। युवक का कहना है कि वह नौकरी न मिलने से परेशान था। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पर डीएम नरेंद्र शंकर पांडे, सांसद भानू प्रताप वर्मा  अधिकारियों के साथ स्थापित प्याऊ का शुभारंभ कर रहे थे। उसी समय युवक ने चीखने के बाद जहर खा लिया है। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डीएम ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जहरीले पदार्थ का कोई विशेष असर नहीं पड़ा है। वह खतरे से बाहर है। उसने खुद को काेंच कोतवाली के गांव कौशलपुर निवासी बृजेश कुमार (40) पुत्र खेमचंद्र बताया। बृजेश के मुताबिक उसने नौकरी के लिए कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस बाबत डीएम का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि युवक कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया। उधर, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed