{"_id":"58c98b214f1c1b6b3732b9f7","slug":"the-victim-was-shot-dead-by-the-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक को उतारा था मौत के घाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक को उतारा था मौत के घाट
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेते एएसपी सुभाषचंद्र।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा के परोसा गांव निवासी राज मिस्त्री रामकुमार की मौत का खुलासा मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। पुलिस का कहना है कि गर्दन में रिवाल्वर से गोली मारकर रामकुमार की हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह रामकुमार के पास उसके दोस्तों का फोन आया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही वह लापता था। परिजनों ने चार दोस्तों के खिलाफ लेनदेन का मामला बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। कहा कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर हादसे की रिपोर्ट हत्या की धाराओं में तब्दील की जाएगी। बुधवार को एएसपी सुभाष शाक्य भी घटनास्थल पहुंचे और संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बता दें कि कदौरा थाना के गांव परौसा निवासी रामकुमार कुशवाहा राजमिस्त्री का काम करता था। उसका शव मंगलवार को गांव के बाहर सड़क पर मिला था। परिजनाें ने हादसे का अनुमान लगाकर पुलिस को तहरीर दी। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आई तो उसमें युवक की मौत का कारण गोली लगाना बताया गया।
विज्ञापन
उसके गले में गोली मारी गई थी। यह सुन परिजन अवाक रह गए और दोस्ताें पर शक जाहिर करते हुए पत्नी माया देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसके पति के मोबाइल पर फोन आया और बुलाया था। बुलाने वालों में तीन बागी गांव के व एक कदौरा कस्बे का रहने वाला है। आरोपियों ने कहा था कि चने के होले खाने चलना है।
इस पर पति उसे बताकर सजहरा गांव के खेताें में होला खाने की बात कहकर चला गया। देर रात जब वह वापस नहीं आया तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की पर वह नहीं मिला। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। सुबह लोगाें ने बताया कि तुम्हारे पति का शव गांव के बाहर पड़ा है और हादसे में उनकी मौत हो गई।
परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह गोली लगाना आया तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। जानकारी होने पर बुधवार को एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ कालपी सुबोध गौतम, थानाध्यक्ष लालमणि सिंह दोबारा घटनास्थल पर गए और साक्ष्याें का संकलन किया।