फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The stores featured on fireworks

आतिशबाजी की दुकानों पर छापा

Fri, 23 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 23 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
The stores featured on fireworks
आतिशबाजी की दुकान सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी ने पुलिस फ ोर्स के साथ आतिशबाजी दुकानों का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। इसमें निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी सामग्री का स्टॉक करने तथा मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं न मिलने पर एक दुकान को सील किया गया। वहीं, प्रशासन की इस कार्यवाही से
विज्ञापन


आतिशबाजी विक्रेता दुकानें बंद कर भागे। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित ने पुलिस बल सहित नगर के अतिशबाजी विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें टीम सर्वप्रथम हामिद एलपी के कोंच चौराहा स्थित गोदाम पर पहुंची। जहां निरीक्षण के दौरान
विज्ञापन


निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी का स्टॉक मिला। गोदाम में मिला फायर सिलेंडर भी एक्स्पायरी डेट का था। गोदाम के आसपास बालू, पानी का ड्रम व चेतावनी का बोर्ड भी लगा नहीं मिला। इतनी सारी अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन द्वारा तत्काल गोदाम को सील कर दिया गया। वहीं, आतिशबाजी का लाइसेंस देखने पर काफी पुराना लाइसेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखाया गया जो 15 किग्रा का था। उधर, जैसे ही प्रशासन द्वारा की जा रही इस चेकिंग की भनक नगर के अन्य आतिशबाजी विक्रेताओं को लगी। तो उनमें हड़कंप मच गया और वह अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
 
अतिशबाजी विक्रेताओं को चेताया
उपजिलाधिकारी एसपी यादव व सीओ अरुण कुमार सिंह ने अतिशबाजी विक्रेताओं को चेताया कि क्षमता से अधिक आतिशबाजी का भंडारण कतई नहीं करने दिया जाएगा। सभी आतिशबाजी विक्रेता नगर क्षेत्र में अपनी दुकानें कतई न लगाएं। दुकानें आबादी क्षेत्र से बाहर छत्रसाल मैदान में ही लगाई जाएंगी। यदि किसी की दुकान आबादी क्षेत्र में लगी मिली तो


उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी विक्रेता अपनी दुकानों पर फायर बिग्रेड पंप, दुकान के बाहर बालू का ढेर तथा पानी से भरा ड्रम रखेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed