{"_id":"595151ee4f1c1bd5578b4658","slug":"the-son-of-the-soldier-on-the-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर सिपाही के बेटे ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर सिपाही के बेटे ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही के बेटे ने तमंचे के बल पर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आपबीती पति को बताई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी लाखन परिहार ने रविवार की शाम कहा कि उसकी भाभी ने उसे घर बुलाया है। बताया कि जब वह देर शाम उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। वह बाहर आने लगी तो लाखन ने कमरे की कुंडी लगा दी और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
उसने घर पहुंचकर पति को आपबीती बताई। पति की तहरीर पर पुलिस ने लाखन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। लाखन के पिता आरपीएफ में सिपाही बताए जा रहे हैं। उनकी तैनाती इन दिनों मध्य प्रदेश में है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। महिला का भी मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन