{"_id":"57979bcb4f1c1b327d21e8d9","slug":"the-reprimand-imposed-thanedaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों को लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदारों को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
सर्किल के अर्दली रूम में एएसपी शकील अहमद
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने सोमवार की देर रात कोतवाली में अधीनस्थों की क्लास ली। इस दौरान उन्होंने अपराधों पर रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने की कड़ी हिदायत दी। इसके अलावा लंबे समय से फर्जी बैनामा के लंबित मामलों समेत सर्किल में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले
थानों को कड़ी चेतावनी दी और फटकार लगाते हुए कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटारा करें, वरना दंड भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कोंच कोतवाली में लंबित विवेचनाओं की आधा सैकड़ा की संख्या पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। गौरतलब है कि सोमवार रात एएसपी शकील अहमद ने कोतवाली कोंच में सर्किल के सभी चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना
कैलिया, थाना नदीगांव और थाना एट के थानेदारों और थाना प्रभारियों की कक्षा लगाई और उन्हें क्राइम कंट्रोल करने के निर्देश देकर बिंदुवार अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे पहला काम है कि वह अपने काम के प्रति पूरी तरह से सचेत रहें। ऐसा करने से अपराधियों पर पैनी नजर रख कर अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। उन्होंने कहा
विज्ञापन
कि थानेदार बीट, गश्त व पिकेट पर ध्यान दें। फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करें और उसकी समस्या का समाधान करें। इस दौरान सीओ कोंच अवधेश कुमार शुक्ल, कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजय कुमार सिंह, दरोगा ब्रजेश यादव, संजीव यादव, राजेन्द्रप्रसाद द्विवेदी, रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, नदीगांव से थानेदार अरविंद दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।